पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाने का फैसला किया है।
यह बैठक 14 नवंबर (गुरुवार) को शाम 4 बजे मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित की जाएगी।
सभी कैबिनेट मंत्रियों को बुलाया गया
इस बैठक की अध्यक्षता खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे।
राज्य के सभी कैबिनेट मंत्रियों को इस मीटिंग में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम प्रस्तावों और विकास योजनाओं पर चर्चा हो सकती है।
विधानसभा के विशेष सत्र से पहले अहम बैठक
बताया जा रहा है कि कुछ दिनों बाद पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र भी आयोजित होना है।
ऐसे में यह कैबिनेट मीटिंग राज्य की राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण और रणनीतिक मानी जा रही है।
संभावना है कि इस बैठक में सरकार कुछ बड़े निर्णयों पर मुहर लगा सकती है।
बड़े एलान की संभावना
सूत्रों का कहना है कि इस बैठक के बाद राज्य की नीतियों, योजनाओं या जनता से जुड़े मुद्दों पर
कोई बड़ा एलान किया जा सकता है।
अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि सीएम भगवंत मान की सरकार पंजाब के लिए क्या नया कदम उठाने वाली है।