पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मान सरकार ने गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ राज्य स्तरीय अभियान तेज कर दिया है। इस अभियान के 12वें दिन पुलिस ने प्रदेशभर में 727 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की, जिसमें 192 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
हथियार और गोला-बारूद बरामद
पुलिस कार्रवाई के दौरान 5 हथियार, 15 जिंदा कारतूस और 6 मैगज़ीन बरामद की गईं। अधिकारियों के मुताबिक ये बरामदगी अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम सफलता है।
अब तक हजारों गिरफ्तारी
सरकार की सख्ती का असर साफ नजर आ रहा है। अभियान शुरू होने से अब तक कुल 3,913 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें कई कुख्यात गैंगस्टर और उनके सहयोगी भी शामिल हैं।
सरकार का साफ संदेश
मान सरकार ने साफ किया है कि पंजाब की शांति भंग करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आम लोगों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी कीमत पर अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।