त्योहारी सीजन के बीच सोने की कीमतों में मंगलवार को जोरदार बढ़ोतरी देखी गई। 14 अक्टूबर 2025 को घरेलू बाजार में सोने के दाम ऊंचे स्तर पर खुले। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट सुबह 10:40 बजे तक ₹1,26,731 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
सोने ने आज दिन की शुरुआत ₹1,26,041 रुपए पर की थी और शुरुआती कारोबारी सत्र में यह बढ़कर ₹1,26,900 रुपए तक पहुंच गया। सोमवार को एमसीएक्स पर सोने का बंद भाव ₹1,24,629 प्रति 10 ग्राम रहा था।
चांदी के भावों में भी दिखी मजबूती
सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी भारी तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी ₹608 की तेजी के साथ ₹1,55,253 प्रति किलो पर खुली थी। दोपहर तक चांदी के भाव बढ़कर ₹1,62,320 प्रति किलो तक पहुंच गए।
देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड प्राइस (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली
- 24 कैरेट – ₹1,28,830
- 22 कैरेट – ₹1,18,110
- 18 कैरेट – ₹96,660
मुंबई
- 24 कैरेट – ₹1,28,680
- 22 कैरेट – ₹1,17,950
- 18 कैरेट – ₹96,510
चेन्नई
- 24 कैरेट – ₹1,29,000
- 22 कैरेट – ₹1,18,250
- 18 कैरेट – ₹97,700
कोलकाता
- 24 कैरेट – ₹1,28,680
- 22 कैरेट – ₹1,17,950
- 18 कैरेट – ₹96,510
अहमदाबाद
- 24 कैरेट – ₹1,28,730
- 22 कैरेट – ₹1,18,000
- 18 कैरेट – ₹96,560
लखनऊ
- 24 कैरेट – ₹1,28,830
- 22 कैरेट – ₹1,18,100
- 18 कैरेट – ₹96,660
त्योहारी खरीदारी पर महंगाई का असर
दिवाली और धनतेरस जैसे शुभ त्योहारों से पहले सोने की कीमतों में तेजी लोगों की जेब पर असर डाल रही है। भारत में इन त्योहारों के दौरान सोना खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन लगातार बढ़ती कीमतों के चलते अब कई लोग निवेश पर दोबारा सोचने लगे हैं।
क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम?
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में सोने की मांग बढ़ने और अमेरिकी डॉलर में गिरावट के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में जियोपॉलिटिकल तनाव और निवेशकों की सेफ-हेवन डिमांड भी बढ़ोतरी का कारण बन रही है।
खरीदारी से पहले जरूर जांचें रेट
भारत में सोने की कीमतें रोज बदलती रहती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार, मांग-आपूर्ति और रुपये की स्थिति पर निर्भर करती हैं। इसलिए अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर का ताजा रेट अवश्य चेक करें, ताकि सही कीमत पर निवेश किया जा सके।