घरेलू फ्यूचर मार्केट में बुधवार, 15 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर की एक्सपायरी वाला सोना 0.52% बढ़कर 1,26,915 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। सुबह करीब 11:20 बजे सोना 1,26,985 रुपए पर ट्रेड कर रहा था, जबकि इसका हाई लेवल 1,27,500 रुपए तक पहुंचा।
चांदी के दाम भी आसमान पर
वहीं, चांदी की कीमतों में भी तेजी रही। MCX पर 5 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी 1,59,800 रुपए प्रति किलो की दर पर ओपन हुई। इसके बाद चांदी 1,61,418 रुपए के हाई लेवल को छू गई। खबर लिखे जाने तक चांदी 1,60,642 रुपए पर ट्रेड कर रही थी। दोनों ही प्रमुख धातुओं में यह उछाल वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण देखा जा रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, चांदी की वैश्विक कमी और लगातार बढ़ती मांग के कारण भी घरेलू बाजार में इसके दाम तेजी से बढ़ रहे हैं।
शहरवार सोने के ताजा रेट
दिल्ली:
24 कैरेट – 1,29,040 रुपए | 22 कैरेट – 1,18,300 रुपए | 18 कैरेट – 97,120 रुपए
मुंबई:
24 कैरेट – 1,28,890 रुपए | 22 कैरेट – 1,18,150 रुपए | 18 कैरेट – 96,970 रुपए
चेन्नई:
24 कैरेट – 1,29,380 रुपए | 22 कैरेट – 1,18,600 रुपए | 18 कैरेट – 98,000 रुपए
कोलकाता:
24 कैरेट – 1,28,890 रुपए | 22 कैरेट – 1,18,510 रुपए | 18 कैरेट – 96,970 रुपए
अहमदाबाद:
24 कैरेट – 1,28,940 रुपए | 22 कैरेट – 1,18,200 रुपए | 18 कैरेट – 97,020 रुपए
लखनऊ:
24 कैरेट – 1,28,040 रुपए | 22 कैरेट – 1,18,300 रुपए | 18 कैरेट – 97,120 रुपए
त्योहारी सीजन में सोने की मांग बढ़ी
दीवाली और त्योहारी सीजन के दौरान सोना खरीदना भारतीयों के लिए शुभ माना जाता है। 24 कैरेट सोना निवेश के लिए उपयुक्त माना जाता है, जबकि 22 कैरेट और 18 कैरेट का उपयोग गहनों में किया जाता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि सोने और चांदी की लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों की पहुंच पर असर पड़ रहा है। 22 और 18 कैरेट की कीमतों में उछाल ने गहनों की खरीदारी को महंगा बना दिया है। ऐसे में निवेशकों और खरीददारों को अपने बजट के अनुसार ही निवेश करना चाहिए।