मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजवीर जवांदा के निधन पर जताया दुख, कहा- “पंजाबी संगीत का चमकता सितारा अब नहीं रहा”

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर राजवीर जवांदा के निधन से पूरे पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई है। सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान बुधवार सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान राजवीर जवांदा के निधन की खबर बेहद दुखद है। पंजाबी संगीत जगत का एक सितारा सदा के लिए खो गया है।”

उन्होंने आगे कहा कि “कम उम्र में अपने गीतों के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाले राजवीर जवांदा की आवाज़ हमेशा याद की जाएगी। मैं वाहेगुरु से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार व प्रशंसकों को यह गहरा दुख सहने की शक्ति दे।”

अस्पताल में बढ़ाई गई सुरक्षा

फोर्टिस अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, राजवीर जवांदा ने सुबह 10:55 बजे अंतिम सांस ली। खबर सामने आते ही अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।

राजवीर जवांदा के निधन से पंजाबी संगीत उद्योग में शोक की लहर है। फैंस और साथी कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें नम आंखों से विदाई दे रहे हैं। पंजाब ने आज अपनी एक युवा और प्रतिभाशाली आवाज़ खो दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *