‘युद्ध नशे के विरुद्ध 2.0’: ड्रग्स के खिलाफ पंजाब की सामूहिक लड़ाई

पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ मान सरकार ने ‘युद्ध नशे के विरुद्ध 2.0’ अभियान को और तेज कर दिया है। इस मुहिम में अब आम लोग भी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। ‘विलेज वॉचमैन’ पहल के तहत पूरे राज्य में लोग ड्रग्स के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं और जागरूकता फैला रहे हैं।

लुधियाना ईस्ट में जागरूकता रैली
इस अभियान के तहत लुधियाना ईस्ट में स्थानीय लोगों ने पैदल रैली निकालकर नशे के खिलाफ सशक्त संदेश दिया। इस रैली का नेतृत्व विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल ने किया। रैली के दौरान लोगों ने नशे से होने वाले सामाजिक और पारिवारिक नुकसान पर चर्चा की और युवाओं को इससे दूर रहने की अपील की।

सरकार और समाज की साझा जिम्मेदारी
रैली में शामिल लोगों ने मान सरकार से आग्रह किया कि इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाए। साथ ही, उन्होंने समाज के हर वर्ग से अपील की कि नशे के खिलाफ इस जंग में अपनी भूमिका निभाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *