पंजाब में बड़े स्तर पर मनाया जाएगा श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व

पंजाब सरकार श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व भव्य और राजकीय स्तर पर मनाने जा रही है। इसे सिर्फ एक-दो दिन का नहीं, बल्कि पूरे एक साल तक चलने वाला ऐतिहासिक आयोजन बनाया जाएगा। इसको लेकर कैबिनेट सब-कमेटी की बैठक में कार्यक्रमों के पूरे रोडमैप को मंजूरी दी गई है।

प्रकाश पर्व की शुरुआत 4 फरवरी 2026 को खुरालगढ़ साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब से होगी, जबकि इसका समापन फरवरी 2027 में किया जाएगा। इस दौरान पंजाब भर में धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

नवंबर 2026 में खुरालगढ़ साहिब में कथा-कीर्तन दरबार और विशाल समागम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें संत-महापुरुष और धार्मिक हस्तियां शामिल होंगी।

सरकार ने जलंधर में गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र की स्थापना के लिए भी बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए ₹10.5 करोड़ की लागत से 9 एकड़ से ज्यादा भूमि की रजिस्ट्री पूरी कर ली गई है। यह केंद्र गुरु रविदास जी की बाणी, विचारों और सामाजिक संदेश के शोध और संरक्षण का बड़ा केंद्र बनेगा।

प्रकाश पर्व के मौके पर जलंधर से वाराणसी (बेगमपुरा) तक एक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा आसान हो सके।

मान सरकार का लक्ष्य है कि साल भर चलने वाले इन आयोजनों के जरिए समानता, सामाजिक न्याय और भाईचारे का संदेश पंजाब के हर गांव तक पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *