SBI में नौकरी का सुनहरा मौका, 2200 से ज्यादा पदों पर भर्ती शुरू

अगर आप लंबे समय से बैंक में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने देशभर में सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत 2273 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 29 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 18 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती देश के 16 सर्किलों में की जा रही है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ibpsreg.ibps.in वेबसाइट पर जाना होगा, जहां एप्लीकेशन विंडो खुली हुई है।

कहां-कहां निकली हैं वैकेंसी?

SBI ने अलग-अलग राज्यों और सर्किलों में पदों की संख्या तय की है। इनमें प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम और पूर्वोत्तर राज्यों समेत कई इलाके शामिल हैं। कुछ सर्किलों में 200 तक पद निकाले गए हैं, जिससे उम्मीदवारों को अपने राज्य में नौकरी पाने का अच्छा मौका मिलेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। इसके अलावा मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और कॉस्ट अकाउंटेंट जैसी डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

उम्र की बात करें तो उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना 31 दिसंबर 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को ₹48,480 से ₹85,920 रुपये तक का वेतन मिलेगा। शुरुआती बेसिक सैलरी ₹48,480 रुपये होगी, जो अनुभव और प्रमोशन के साथ बढ़ती जाएगी। इसके अलावा बैंक की ओर से अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

आवेदन शुल्क कितना है?

  • सामान्य / OBC / EWS वर्ग: ₹750
  • SC / ST / दिव्यांग उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पद पर चयन के लिए उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद स्क्रीनिंग, इंटरव्यू और लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट होगा। सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले ibpsreg.ibps.in वेबसाइट पर जाएं
  2. “Current Openings” में जाकर SBI CBO भर्ती लिंक पर क्लिक करें
  3. नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें
  4. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें
  5. जरूरी जानकारी भरें और फोटो-साइन अपलोड करें
  6. आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें

बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने वालों के लिए यह भर्ती एक बेहतरीन मौका है। समय रहते आवेदन करें और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *