अब पंजाब के लोगों को बीमारी के इलाज के लिए पैसों की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। मान सरकार ने अपने वादे को निभाते हुए मुख्यमंत्री सेहत स्कीम को लागू किया है। इस योजना के तहत पंजाब के हर परिवार को ₹10 लाख तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज मिलेगा। इससे महंगे इलाज का बोझ आम लोगों के सिर से उतर जाएगा।
मुफ्त और कैशलेस इलाज की सुविधा
इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इलाज के लिए मरीजों को जेब से एक भी पैसा नहीं देना होगा। सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इससे गंभीर बीमारियों का इलाज भी आसानी से संभव हो सकेगा।
लोग कर रहे हैं मुख्यमंत्री का धन्यवाद
मुख्यमंत्री सेहत स्कीम की शुरुआत के बाद आम लोगों में खुशी का माहौल है। कई परिवारों ने राहत की सांस ली है और मुख्यमंत्री भगवंत मान का शुक्रिया अदा किया है। लोगों का कहना है कि यह योजना गरीब और मध्यम वर्ग के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
रजिस्ट्रेशन को लेकर जागरूकता अभियान
सरकार चाहती है कि इस योजना का लाभ हर घर तक पहुंचे। इसी कारण सरकारी कर्मचारी और प्रतिनिधि लगातार लोगों को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। जगह-जगह कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि कोई भी परिवार इस सुविधा से वंचित न रहे।
सेहतमंद पंजाब की ओर कदम
मान सरकार का लक्ष्य पंजाब को फिर से खुशहाल और रंगीन पंजाब बनाना है। सेहत के क्षेत्र में उठाया गया यह ऐतिहासिक कदम प्रदेश को मजबूत और सुरक्षित भविष्य की ओर ले जा रहा है।