गैंगस्टरों पर मान सरकार का बड़ा प्रहार, विदेश भागे अपराधियों की वापसी की तैयारी

पंजाब में संगठित अपराध के खिलाफ जंग को और तेज करते हुए मान सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। विदेश भागे गैंगस्टरों को वापस लाने के लिए स्पेशल सेल ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्रैडिशन सेल (OFTEC) का गठन किया गया है। इस सेल का मकसद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फरार अपराधियों पर शिकंजा कसना है।

एक्सट्रैडिशन और डिपोर्टेशन पर फोकस
OFTEC सेल एक्सट्रैडिशन, डिपोर्टेशन और इंटरपोल नोटिस से जुड़े मामलों को संभालेगा। यह सेल विदेशों में छिपे वॉन्टेड अपराधियों की पहचान कर उन्हें भारत वापस लाने की प्रक्रिया को तेज करेगा।

कनाडा और अमेरिका में ट्रेस हुए गैंगस्टर
सरकारी जानकारी के मुताबिक कनाडा, अमेरिका और अन्य देशों में पंजाब से जुड़े करीब 60 गैंगस्टरों को ट्रेस किया जा चुका है। ये सभी गैंगस्टर अलग-अलग गंभीर अपराधों में वांछित हैं और लंबे समय से कानून से बचते फिर रहे थे।

21 कॉर्नर नोटिस पहले से पेंडिंग
वॉन्टेड क्रिमिनल्स के खिलाफ 21 कॉर्नर नोटिस पहले से ही लंबित हैं। OFTEC का काम इन मामलों को आगे बढ़ाना और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर गिरफ्तारी सुनिश्चित करना होगा।

इंटरनेशनल पुलिस कोऑपरेशन मजबूत होगा
यह स्पेशल सेल इंटरनेशनल पुलिस कोऑपरेशन के लिए बनाए गए स्टेट नोडल ऑफिसर की निगरानी में काम करेगा। इससे पंजाब पुलिस और विदेशी जांच एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा।

किन मामलों पर रहेगा खास ध्यान
OFTEC आतंकवाद, ऑर्गेनाइज्ड क्राइम, मानव तस्करी, साइबर क्राइम और आर्थिक अपराध जैसे गंभीर मामलों पर विशेष रूप से फोकस करेगा। सरकार का कहना है कि अपराध चाहे देश में हो या विदेश में, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

अपराध मुक्त पंजाब का संकल्प
मान सरकार ने दोहराया है कि गैंगस्टरों के खिलाफ यह लड़ाई निर्णायक है। विदेश भागकर भी अपराधी कानून से नहीं बच पाएंगे और पंजाब में शांति व सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *