सोना-चांदी के भाव में गिरावट, निवेशकों के लिए खरीदारी का सुनहरा वक्त

हफ्ते की शुरुआत में कीमती धातुओं के दाम में नरमी देखी जा रही है। सोमवार को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट आई है। लगातार तेजी के बाद यह गिरावट निवेशकों के लिए राहत लेकर आई है।


सोने की कीमतों में आई गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत सोमवार सुबह ₹1,22,500 प्रति 10 ग्राम पर हुई।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना ₹1,23,451 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सुबह 10:10 बजे तक सोना ₹1,22,150 रुपए पर ट्रेड कर रहा था — यानी करीब ₹1,300 की गिरावट। कारोबार के शुरुआती घंटे में ही सोना ₹1,21,822 रुपए के निचले स्तर तक पहुंच गया था।


चांदी भी हुई सस्ती

सोने की तरह ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई।
MCX पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाली सिल्वर फ्यूचर की शुरुआत ₹1,42,910 रुपए प्रति किलोग्राम पर हुई। खबर लिखे जाने तक चांदी ₹1,46,000 रुपए पर ट्रेड कर रही थी, जो पिछले बंद भाव से लगभग ₹1,400 कम है।


बड़े शहरों में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली:
24 कैरेट – ₹1,24,630 | 22 कैरेट – ₹1,14,250 | 18 कैरेट – ₹93,510

मुंबई:
24 कैरेट – ₹1,24,480 | 22 कैरेट – ₹1,14,100 | 18 कैरेट – ₹93,360

चेन्नई:
24 कैरेट – ₹1,24,910 | 22 कैरेट – ₹1,14,500 | 18 कैरेट – ₹95,750

कोलकाता:
24 कैरेट – ₹1,24,480 | 22 कैरेट – ₹1,14,100 | 18 कैरेट – ₹93,360

अहमदाबाद:
24 कैरेट – ₹1,24,530 | 22 कैरेट – ₹1,14,150 | 18 कैरेट – ₹93,410

लखनऊ:
24 कैरेट – ₹1,24,630 | 22 कैरेट – ₹1,14,250 | 18 कैरेट – ₹93,510


दिवाली के बाद सस्ता हुआ सोना

त्योहारों के सीजन में तेजी दिखाने के बाद अब दिवाली के बाद से सोने की कीमतों में ठंडक आई है।
हाल के कुछ सालों में सोने की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के लिए खरीदारी मुश्किल कर दी थी। मगर अब बाजार में गिरावट के साथ निवेशकों और ग्राहकों के लिए दोबारा मौका बन गया है।


क्यों बढ़ रही है निवेशकों की दिलचस्पी

सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश (Safe Haven Asset) माना जाता है।
बाजार में उतार-चढ़ाव, वैश्विक तनाव या आर्थिक मंदी के दौरान सोने का मूल्य स्थिर रहता है। यही वजह है कि निवेशक इसे दीर्घकालिक निवेश के रूप में प्राथमिकता देते हैं।

सोने-चांदी की मौजूदा कीमतों में आई गिरावट से उम्मीद है कि आने वाले दिनों में खरीदारी में फिर से तेजी देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *